फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to those who are negligent in farmer registration

Ballia News: किसान रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस

Tue, 11 Mar 2025 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to those who are negligent in farmer registration
सिकंदरपुर। फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को पत्र जारी कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड में शुरू करने को कहा है। किसान रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले दो जनसेवा केंद्रों सहित चार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

आदेश में पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले समस्त किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। निर्देशित किया कि सेल्फमोड में स्वयं या पंचायत सहायक, कृषि विभाग के कर्मचारी (एटीएम, बीटीएम और टीएसी) या जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्य पूरा करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलित की जाएगी। उधर, किसान रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले दो जनसेवा केंद्रों सहित चार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर कार्य पूरा करने को कहा है। जनसेवा केंद्र रुद्रवार और चकआबिद के संचालकों सहित संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने को निर्देशित किया है। समीक्षा में यह बात सामने आई है कि बारापन्नो गांव के पंजीकृत 1239 किसानों में से 39, राजस्व गांव अधवार के पंजीकृत 1860 किसानों में से मात्र 35 किसानों का ही अब तक किसान रजिस्ट्री हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed