फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to DM, Chairman and EO in the matter of cleanliness of the city

Ballia News: शहर की सफाई मामले में डीएम, चेयरमैन व ईओ को नोटिस

Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Notice to DM, Chairman and EO in the matter of cleanliness of the city
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के वार्ड नंबर 12 के सभासद की तरफ से न्यायालय में दाखिल वाद पर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल व ईओ सुभाष कुमार को मंगलवार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 21 फरवरी को आरोपों का जवाब मांगा है। नगर पालिका परिषद के सभासद अमित कुमार दुबे ने 17 नवंबर 2025 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों के हड़ताल के चलने चार दिनों तक शहर के चौक, ददरी मेला सहित 25 वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डीएम, चेयरमैन व ईओ समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से शहर में गंदगी, बदबू व सड़न की स्थिति है। ऐसे में संचारी रोग फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों के दायित्वों में लापरवाही के कारण शहर में इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडेय ने अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए 21 फरवरी तक जवाब मांगा हैं। मामले में अधिवक्ता गणेशानंद मिश्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed