फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to all doctors, to reply within three days

Ballia News: सभी चिकित्सकों को नोटिस, तीन दिन में देना है जवाब

Sat, 22 Jun 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Notice to all doctors, to reply within three days
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने डीएम के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों की शिकायत, इमरजेंसी व वार्डो में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें चिकित्सकों से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर संबंधित डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल रही है। चिकित्सक ओपीडी में आठ बजे की जगह दस बजे बैठ रहे हैं। अस्पताल की दवा व जांच लिखने की जगह बाहर की दवा लिखते हैं। नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा के बावजूद मरीजों से वसूली होती है। डीएम के बार-बार निरीक्षण व फटकार के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों को अस्पताल की खामियों से अवगत करते हुए लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए कहा था। शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसपर सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को हमेशा के लिए दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नोटिस में चिकित्सकों को बाहर की दवा व जांच न लिखने के साथ कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

निरीक्षण के दूसरे दिन बदली-बदली लगी व्यवस्था
जिला अस्पताल में डीएम रवीन्द्र कुमार के औचक निरीक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को अस्पताल में व्यवस्था बदली-बदली नजर आई। सुबह आठ बजे वार्डों में डाक्टर चक्रमण कर मरीजों की जांच व दवा लिखते नजर आए। अन्य दिनों की अपेक्षा वार्ड में सफाई बेहतर रही। वार्डों में मरीजों के बेड की चादर बदली गई। इमरजेंसी में खराब पड़े दरवाजे व बेसिन को कर्मचारियों ने बदला। ओपीडी व वार्डों में खराब पड़ी एसी की मरम्मत के लिए मिस्त्री लगे रहे। अस्पताल की बदली व्यवस्था से मरीज व तीमारदार भी चकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed