फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to 14 coaching and 45 schools operating without recognition

Ballia News: बिना मान्यता के संचालित 14 कोचिंग और 45 स्कूलों को नोटिस

Sun, 11 Aug 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Notice to 14 coaching and 45 schools operating without recognition
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित 59 विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर की है। बगैर मान्यता संचालित स्कूलों ओर कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए जिलाविद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बीते दिनों जिले की छह तहसीलों में जांच के लिए विभागीय अधिकारियों की अलग-अलग छह टीमें बनाई थी। इन टीमों ने जिले की पांच तहसीलों के 59 विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को चिह्नित कर रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी थी। इनमें 14 कोचिंग संस्थान और 45 विद्यालय शामिल है। इनमें सबसे अधिक रसड़ा तहसील में 28, सदर तहसील में 18, बांसडीह में 6 और सिकंदरपुर और बेल्थरोड तहसील में चार-चार कोचिंग और विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने शनिवार को सभी को नोटिस जारी करते हुए विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का संचालन बदं करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि अन्यथा की स्थिती में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed