फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to 10 officers not sitting in office for time

समय से कार्यालय में नहीं बैठने वाले 10 अधिकारियों को नोटिस

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to 10 officers not sitting in office for time
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को विकास भवन के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण सुबह 9:30 बजे से किया। इस दौरान कई कार्यालय नहीं खुले थे। जो कार्यालय खुले भी थे तो अधिकारी नदारद मिले। सीडीओ ने समय से कार्यालय में नहीं बैठने वाले 10 अधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। कहा है कि अगली बार निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनने शासनादेश का अनुपालन नहीं करने का मामला अमर उजाला ने कार्यालय लाइव के जरिये पिछले कई दिनों से लगातार उजागर किया। इसको संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को सुबह 9.30 बजे विकास भवन के कार्यालयों का सच जाना। विकास भवन के कार्यालयों का करीब 25 मिनट तक के निरीक्षण के दौरान डीआरडीए के परियोजना निदेशक, कृषि रक्षा अधिकारी, लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निबंधन सहकारिता, आरईएस के अधिशासी अभियंता, आरईएस के सहायक अभियंता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कर्मियों ने बताया कि लघु सिंचाई के सहायक अभियंता व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ट्रेनिंग में हैदराबाद गए हैं जबकि आरईएस के एई के बारे में बताया गया वे कभी 11 बजे के पहले नहीं आते। इसके बाद सीडीओ ने परिसर में स्थित मनरेगा सेल को देखा जहां कार्यालय बंद था। सफाईकर्मी राजेश यादव सीढ़ी पर चढ़ रहा था। नीर निर्मल कार्यालय भी बंद मिला। इसके बाद सीडीओ ने ड्रेनेज मंडल के अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग प्रथम, बाढ़ खंड आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगली बार के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। सीडीओ के निरीक्षण को लेकर विभागों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और चेतावनी भी दी गई है। अगर अगली बार निरीक्षण में भी कार्यालय में समय से नहीं मिलने वाले अधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।-बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed