फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice issued to protesters, protest ended

Ballia News: आंदोलनकारियों को नोटिस जारी, धरना खत्म कराया

Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to protesters, protest ended
बांसडीह। गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग करते हुए तहसील परिसर में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने आंदोलनकारियों को नोटिस जारी करते हुए 28 अप्रैल को ही आंदोलन समाप्त करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने कहा कि यदि धरना खत्म नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस टीम ने धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

नोटिस के साथ स्वयं तहसीलदार के साथ उपस्थित होकर प्रदर्शनकारियों से कहा है कि उमाशंकर गोंड, सुरेश शाह और मनोज शाह सहित अन्य लोगों ने 30 मार्च को जाति प्रमाण पत्र के लिए ज्ञापन सौंपा था। तहसीलदार को जांच के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्रार्थना पत्रों की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है। अगले दस दिनों के भीतर सभी आवेदनों पर कार्यवाही कर ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि आंदोलनकारी दो अप्रैल से तहसील परिसर में बिना अनुमति के आंदोलन कर रहे हैं। इससे सरकारी कार्य में बाधा और व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने इस मामले की प्रतिलिपि थानाध्यक्ष बांसडीह को भेजते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नायब नाजिर को निर्देशित किया गया है कि संबंधित पक्षों को इस आदेश से अवगत कराएं। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों की जांच तेजी से चल रही है। 10 दिन में समाधान का भरोसा दिया गया है। बिना अनुमति आंदोलन जारी रखने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed