फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice issued to 30 shops in Ballia for not paying outstanding rent municipality will seal it

UP: बलिया में बकाया किराया नहीं देने पर 30 दुकानों को नोटिस, सील करेगी पालिका; इस बात पर अड़े दुकानदार

Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
सार

उच्च न्यायालय ने नगर पालिका को निर्देश दिया था कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक दुकानदारों से 1000 रुपये प्रतिमाह बतौर किराया लिया जाए, लेकिन दुकानदारों ने हाईकोर्ट के आदेश पर भी किराया नहीं बढ़ाया। 

विज्ञापन
Notice issued to 30 shops in Ballia for not paying outstanding rent municipality will seal it
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

Ballia News: नगर क्षेत्र में पालिका की स्वामित्व वाली 30 दुकानों को किराया नहीं देने पर नोटिस जारी किया गया है। जगदीशपुर पानी टंकी के पीछे अवस्थित नगर पालिका परिषद की 30 दुकानों को अंतिम नोटिस जारी कर मंगलवार तक बकाया किराया जमा करने की चेतावनी दी गई है। दोपहर 12:00 बजे तक बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील किया जाएगा। 

विज्ञापन


नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में नपा की 490 दुकानें है, जिनसे नपा को अभी भी प्रति माह 80 से लेकर 300 रुपये तक ही दुकानों का किराया मिलता है। 
विज्ञापन


बीते जून 2024 में नगर पालिका बोर्ड ने नए सर्किल रेट के अनुसार किराया वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, तब मीना बाजार की दुकानों का किराया 3300 रुपये प्रतिमाह किया गया था, लेकिन दुकानदारों ने बढ़ा किराया देने में रुचि नहीं दिखाई और हाईकोर्ट चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नपा बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा नगर पालिका परिषद की दुकानों से अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक प्रतिमाह किराया के रूप में हाईकोर्ट के निर्देश पर एक हजार रुपये की वसूली की जाएगी। बकाया किराया जमा नहीं करने वालें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया जाएगा। हाई कोर्ट में मामले का निस्तारण होने के बाद स्वकर के तहत दुकानों का किराया तय किया जाएगा।

इन इलाकों में हैं नपा की दुकानें
शहर के जनता मार्केट, मछली मार्कट, चौक, मीना बाजार, गुदरी बाजार, हरिजन बस्ती, कालटैक्स मार्केट, राजकमल मार्केट, राजकीय मार्केट, बहादुरपुर मार्केट, हास्पिटल रोड, उन्मेष मार्केट, गांधी आश्रम, इंदिरा मार्केट, संजय मार्केट समेत अलग-अलग इलाकों में नगर पालिका परिषद की करीब 490 दुकानें हैं।

रसूखदार जमा नहीं करते किराया
नगर पालिका के कर निर्धारण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों के माध्यम से नगर पालिका के पास महज डेढ़ से दो लाख रुपये का राजस्व आ रहा है। सबसे कम किराया शहर के चौक, हास्पिटल रोड़, जनता मार्केट, मीना बाजार, मछली मार्केट, अनुसूचित बस्ती मार्केट जैसे अहम इलाके की दुकानों से आ रहा है। 

यहां 80 से लेकर 300 रुपये किराये के तौर पर वर्षों से जमा किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई रसूखदार और जिम्मेदारों के चेहेतों को पालिका प्रशासन ने दुकानें दे रखी है, जो हर महीने किराया भी नहीं जमा करते है। इसके चलते 490 दुकानों से महज दो लाख रुपये भी हर महीने राजस्व नहीं आ पा रहा है।

अब कार्रवाई की तैयारी में नपा
नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि जगदीशपुर पानी टंकी के पीछे अवस्थित नगर पालिका परिषद की 30 दुकानों काे अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत सोमवार को दोपहर 12:00 बजे तक बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
 

नगर पालिका परिषद की दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार तय करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत बकाया जमा होने के बाद नए रेट से दुकानों का किराया वसूला जाएगा, जो दुकानदार बकाया किराया जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष नपाप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed