फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   notebandi ne 2 parivaron se chhena chhaya

नोटबंदी ने दो परिवार से छीना साया

Tue, 22 Nov 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 22 Nov 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
notebandi ne 2 parivaron se chhena chhaya
नोटबंदी से युवक की मौत
कालेधन के खिलाफ मोदी की नोटबंदी मुहिम भले ही देशहित के लिए बड़ा फैसला है, लेकिन यह मुहिम आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। इसकी एक बानगी बलिया जिले में देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान बैंकों का चक्कर काटने के बाद भी पैसा नहीं मिलने से दो मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 

पिछले सप्ताह बेटी के तिलक के लिए बैंक से नोट नहीं बदले जाने के कारण परेशान चल रहे पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई, वहीं आज मंगलवार को इलाज के लिए बैंक में जमा पैसा नहीं मिल पाने के कारण एक युवक की जान चली गई। बीते दिनों सहतवार के वार्ड नं एक निवासी सुरेश सोनार पुत्र हीरालाल सोनार की लड़की सुमन की शादी होनी थी।

विज्ञापन

 

 

इसके लिए पैसों की जरूरत थी। उन्होंने अपना ही पैसा निकालने के लिए कई दिनों तक स्टेट बैंक का चक्कर काटे लेकिन उनको समय से पैसा नहींमिला। इसी चिंता में उनको हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। और आज तो हद हो गया अब अपना पैसा रहने के बावजूद कोई इस देश में इलाज के अभाव कैसे मर सकता है। लेकिन ऐसा ही घटना क्रम बैरिया थ्राना क्षेत्र के मानगढ़ निवासी संजय गोंड घर पर ही रहकर खेतीबारी का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मां विद्यावती, पत्नी सुनीता तथा चार साल की बच्ची सोनी की जिम्मेदारी उसके उपर थी। इधर दस दिन पूर्व उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। जिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कराने के बाद पता चला कि किडनी में पथरी हो गई है। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां आपरेशन के लिए 20 हजार रुपये मांगा गया।

 

मां विद्यावती अपने अकाउंट से पैसा निकालने के लिए रोज बैंक में जाती थी। लेकिन बैंक में नकदी की किल्लत होने के कारण हर रोज उसे बैरंग होकर वापस जाना पड़ता था। उधर संजय की हालत तिल-तिल बिगड़ रही थी। अंतत: सोमवार की शाम संजय ने वाराणसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दोनों घटनाक्रम ने पूरे जनपदवासी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed