फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Northeast Railway Workers Union officials submitted memorandum to chairman

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Northeast Railway Workers Union officials submitted memorandum to chairman
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को शनिवार को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को पुन: लागू किया जाए। स्थाई प्रकति के कार्य को आउट सोर्स में बदले स्थाई कर्मचारियों से कराया जाए। जिससे कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। कर के दरों एवं कलेक्शन की वद्धि से आमजन की सुविधाएं बढाई जा रही है। वहीं रेलकर्मियों के आवासों एवं कार्य स्थलों में सुविधाओं का विकास अपेक्षित है। कर्मचारियों के भत्तों का भुगतान लंबित है, जिसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाए। श्रम कानूनों में संशोधन कार्य की प्रकति एवं प्राकतिक दशा के अनुरूप किया जाए। लोको रनिंग स्टाफ का एनपीएस में कटौती 30 प्रतिशत जोड़कर किया जा रहा है, लेकिन गवर्नमेंट कट्रीब्यूशन में 14 प्रतिशत जोड़ा जा रहा है इसमें सुधार की आवश्यकता है। रेलवे के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन कके लिए संरक्षा कोटि के रिक्त पदों को शीघ्र् भरने की व्यवस्था की जाए। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक सुधार किया जाए। श्रम संघों के मान्यता के चुनाव छह वर्ष आठ माह बीतने के बाद भी लंबित है, उसे शीघ्र् कराया जाए। रेलवे में तेजी से चल रहे निजीकरण/निगमीकरण की राष्ट्र हित में समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed