फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Normal life plagued by fog and melting

कोहरे और गलन से आम जनजीवन त्रस्त

Tue, 13 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 13 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Normal life plagued by fog and melting
मंगलवार सुबह आसमान पूरी तरह कोहरे से पटा रहा। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। धुंध में लोगों का गुजरना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


सर्द हवा और गलन की वजह से जनजीवन त्रस्त हो गया है। ठंड के मारे लोग रजाई में दुबके नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि आम जन के साथ ही पशु, पक्षियों का हाल बुरा है।

सोमवार की रात एक बार फिर घना कोहरा हो गया। इसके चलते वाहनों और ट्रेनों को गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। इसके चलते यात्री हलाकान दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार की करीब 10 बजे धूप हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते सूर्य की गर्मी काफी कम रही। सुबह में लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते आमजन के साथ ही पशु, पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है।

ठंड के कारण खानाबदोश जिंदगी जीने वालाें की हालत बेहाल है। भीषण ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज से आने-जाने वाले यात्रियाें की देखी गई। कड़ाके की ठंड के कारण दूकानदार भी मायूस हैं।।


 क्योंकि ठंड के कारण बहुत कम खरीदार दिख रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी अनिल कुमार ने बताया कि ठंड के कारण बिक्री में कमी आई है। रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी परशुराम गुप्ता ने बताया कि कड़ाके की ठंड में केवल मायूसी ही हाथ लग रही है। ग्राहक कम दिख रहे हैं। एक-दो ग्राहक गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed