फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Non-present sun

अस्तालचगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Non-present sun
डाला छठ पर पूजन-अर्चन करती व्रती महिलाएं - फोटो : ballia
सूर्योपासना के पर्व  डाला छठ की गुरुवार को जनपद में धूम रही। लाखों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद से गंगा, घाघरा, टोंस, मगई नदी सहित प्रमुख सरोवरों एवं तालाबों के अलावा नवनिर्मित छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ रही। शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के बाद वह पारण करेंगी।  गुरुवार को व्रती महिलाएं पारंपरिक गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, होख न सहाय दीनानाथ, कांवर लचकत जाए, बाट के पूछता बटोहिया कि बहंगी केकरा जाए गाते हुए घाटों पर पहुंची। उन्होंने घाटों पर सूर्य की पूजन-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कई व्रती महिलाएं घंटो एक पैर पर नदी में खड़ी रहीं। नगर समेत ग्राम्यांचलों के नदी तटों पर तथा सरोवरों के किनारे विहंगम दृश्य रहा। जगह-जगह मेले जैसा माहौल था। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


नगर के टाउन हाल, महावीर घाट, रामलीला मैदान, बिचला घाट, विजईपुर घाट, लाट घाट, राजपूज नेउरी, बेदुआ, गौशाला रोड, मिश्रनेवरी, आनंदनगर, संकटमोचन कालोनी, हरपुर, मिड्ढी, जटहा बाबा मंदिर, हाईडिल कालोनी, भृगुआश्रम, बहादुरपुर, गोठहुली, काशीपुर, मिड्ढा, अगरसंडा, निधरिया नई बस्ती काली मंदिर के पास, पौहारीपुर सहित अन्य घाटों व सरोवरों पर व्रती महिलाएं अपराह्न तीन बजे से ही पहुंचने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिया : तहसील क्षेत्र में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गुरुवार को क्षेत्र के शिवनटोला, बैरिया, रानीगंज बाजार, कोटवां, मधुबनी, करमानपुर, तालिबपुर, जमालपुर, श्रीनगर, दलछपरा, दुर्जनपुर, नारायनगढ़, रामगढ़ आदि गांवों में तालाबों व नदी के किनारे व्रती महिलाओं ने बेदी पर पूजन की सामग्री रख भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की।
सिकंदरपुर :  क्षेत्र के चतुर्भुज नाथ मंदिर, किले का पोखरा, मिलकी मुहल्ला, बड्ढा, सीसोटार, लिलकर, जमुई, कठौड़ा, नवानगर, नवरतनपुर, माल्दह सहित अन्य गांवों में व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार के मंगलमय की कामना की।  

नगरा :  क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव, अब्दुलपुर मदारी, अब्बासपुर, कसौंधा, रुपवार, नरहीं, डिहवां, नगरा आदि गांवों की व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। रसड़ा : क्षेत्र के सरदासपुर, नीबू कबीरपुर, नगहर, बैजलपुर, जाम, पकवाइनार, सरायभारती, मंदा, संवरा, खरुआंव, सिसवार, राघोपुर, अठिला नारायनपुर, प्रधानपुर, मोतिरा, कोटवारी, नागपुर आदि गांव में छठ पूजा की धूम रही। नगर पालिका की ओर से घाट पर साफ-सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था की गई थी।

भरौली :  कोरंटाडी डाकबंगला, मर्दानी घाट, उजियार, सरयां, भरौली गंगा घाटों पर व्रती महिलाओं ने सूर्य की पूजन-अर्चन करने के बाद डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया।  

भीमपुरा : इब्राहिमपट्टी, भिंड, असढिय़ा, बरौली, किड़िहरापुर, भीमपुरा, कसेसर, उधरन आदि गांवों के विभिन्न घाटों पर मेले जैसा दृश्य रहा। व्रती महिलाओं ने जहां बेदी का पूजन अर्चन किया वहीं बच्चों ने आतिशबाजी कर छठ पर्व का आनन्द उठाया। चितबड़ागांव : दोहपर बाद विभिन्न सरोवरों व घाटों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान छठ का उत्साह लोगों सिर चढ़ बोलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed