फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nomination will remain from today, monitoring everywhere

नामांकन आज से, रहेगी हर जगह निगरानी

Tue, 31 Oct 2017 11:58 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 31 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nomination will remain from today, monitoring everywhere
नगर निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में बैरकेडिंग करते मजदूर। - फोटो : ballia
नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद के दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में एक नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने इस बाबत अधिसूचना जारी की। जिला प्रशासन के निर्देश पर नामांकन स्थलों के आसपास बैरिकेटिंग का कार्य भी शुरु हो गया। नामांकन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।      
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए एक नवंबर से सात नवंबर तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच आठ नंवबर को होगी और 10 नवंबर को नाम वापसी की जा सकेगी। 11 नवंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को मतदान व एक दिसंबर को मतगणना होगी। नामांकन को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थलों का निर्धारण भी कर दिया है और सुरक्षा को लेकर आसपास बैरिकेटिंग का काम भी शुरु हो गया। अधिकारियों की मानें तो जिला प्रशासन ने नामांकन स्थल से काफी दूर पहले ही प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोकने का इंतजाम किया है। नामांकल स्थल तक केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही जा सकेंगे अन्य को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed