फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No way to get home from roadways bus stand

रोडवेज बस स्टैंड से घर जाने को नहीं मिल रहा साधन

Wed, 20 May 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
No way to get home from roadways bus stand
गैर प्रांतों में फंसे श्रमिकों का गृह जनपद आना निरंतर जारी है। जिला मुख्यालय रोज हजारों कामगार पहुंच रहे हैं। इसमें ट्रेन से पहुंच रहे कामगारों को तो बस से उनके गृह जनपद पहुंचाया जा रहा है, लेकिन राज्य परिवहन निगम की बसों से आने वालों को बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे उन्हें घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार के लाख प्रयास के बाद भी कामगारों की पैदल यात्रा जारी है। राज्य परिवहन निगम की बसों से आने वाले यात्रियों को रोडवेज पर ही छोड़ दिया जा रहा है। उन्हें आगे की यात्रा का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। फिर उनकी शुरू हो जा रही थकान भरी पैदल यात्रा। निजी साधनों के अभाव में अधिकतर यात्री रोडवेज पर ही फंस जा रहे हैं। किसी को कभी-कभार साधन मिल भी जा रहे हैं तो मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में श्रमिकों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार ने घोषणा की है कि कोई भी श्रमिक पैदल न चले। बार्डर पर रोककर उन्हें साधन मुहैया कराया जाय। लेकिन ऐसा धरातल पर होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

भाड़े की गाड़ी से पहुंचे घर
मनियर निवासी नमोनारायण और कृष्णा ने बताया कि वे गुजरात प्रांत के अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। जिसमें उन्हें प्रति व्यक्ति 625 रुपया ट्रेन का किराया देना पड़ा। गोरखपुर से रोडवेज बस से बलिया पहुंचे। जिसका पैसा नहीं देना पड़ा। बताया कि हम लोग बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गए थे। वहां से मनियर घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। निजी वाहन भी उपलब्ध नहीं थे। सरकारी वाहन भी मुहैया नहीं कराया गया। आखिरकार बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें एक भाड़े की गाड़ी मिल गई। जिसमें वाहन स्वामी ने मनमाना किराया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में पानी की टोटियां, नहीं निकल रहा पानी
बलिया। रोडवेज बस स्टैंड पर निस्तारण के अभाव में जहां-तहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यात्रियों की लापरवाही से परिसर में कूड़ा बिखरा पड़ रहा है। रोडवेज परिसर स्थित टोटियों में पानी नहीं आ रहा है। वहां बने चैंबर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed