फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No Security at Customer Service Centers

अधिकांश ग्राहक सेवा केंद्रों पर सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
No Security at Customer Service Centers
बैरिया। तहसील क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक के अलावा अन्य बैंकों ने व्यवसाय बढ़ाने व ग्राहकों से लेन-देन को आसान बनाने के लिए दर्जनों ग्राहक सेवा केन्द्र को लाइसेंस जारी किया है। लेकिन किसी भी बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्रों पर कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। जबकि बैंकों की ओर से ग्राहक सेवा केन्द्रों को लाइसेंस जारी करते समय गाइड लाइन भी जारी करता है।
विज्ञापन

बैंकों की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार ग्राहक सेवा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने हैं और लेन-देन के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से इंफेक्चर विंडोज खिड़की इस तरह बनाने होंगे ताकि ग्राहक खिड़की से ही लेन-देन कर सके और काउंटर तक कोई न पहुंच सके। यहां तक कि बैंकों से ग्राहक सेवा केन्द्र पर धन सुरक्षात्मक तरीके से ले जाने की जिम्मेदारी ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में एसबीआई के कोटवां शाखा प्रबंधक विवेक सिंह ने बताया कि रानीगंज बाजार, चांदपुर, शिवनटोला, लक्ष्मण छपरा, कोटवां, गोन्हियाछपरा, श्रीनगर, भीखाछपरा आदि जगहों पर कुल 15 ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित हैं। जबकि करमानपुर शाखा के अलग ग्राहक सेवा केन्द्र है। इन ग्राहक सेवा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से अन्य गाइड लाइन दी गई है। वहीं, इलाहाबाद बैंक शाखा रानीगंज बाजार के शाखा प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन ग्राहक सेवा केन्द्र हैं जिन्हें बैंक की गाइड लाइन के हिसाब से सुरक्षा का ख्याल रखना है। सेंट्रल बैंक शाखा रानीगंज के शाखा प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि तीन ग्राहक सेवा केन्द्र खोले गए हैं। जबकि बैरिया शाखा ने अपना अलग ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित करवाया है। लेकिन दर्जनों ग्राहक सेवा केन्द्र पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे अभी भी पुलिस पकड़ से दूर - बैरिया। स्टेट बैंक शाखा कोटवां के ग्राहक सेवा केन्द्र भीखाछपरा पर मंगलवार को हुई 80 हजार रुपये की लूट में उपयोग की गई बाइक तो बरामद हो गई है लेकिन अभी भी लुटेरे पुलिस के हाथों से दूर हैं। हालांकि बैरिया पुलिस, स्वॉट टीम लुटेरों को पकड़ने के लिए हाथपांव मार रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी हो जाएगी, इसके लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed