फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No drinking water and sanitation facilities in Kanshi Ram Awas

Ballia News: कांशीराम आवास में न पेयजल और सफाई व्यवस्था

Thu, 19 Feb 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
No drinking water and sanitation facilities in Kanshi Ram Awas
कांशीराम कॉलोनी में खराब नल के पास खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
सिकंदरपुर। नगर पंचायत में बसपा सरकार के दौरान शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आशियाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए 72 कांशीराम आवास बदहाली के शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी से एक दिन भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


72 परिवारों के लिए बने आवासों में वर्तमान में लगभग 24-25 परिवार ही रह रहे हैं। शेष मकान या तो बंद पड़े हैं। आवासों के सामने कूड़े का अंबार लगा रहता है। स्थानीय निवासियों ने मांग की कि आवास परिसर में नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कांशीराम आवास में रहने वाले प्रेमचंद कन्नौजिया ने बताया कि जब से आवास में है तब से पानी की टंकी एक बार भी नहीं चालू हुई। पानी के लिए चार हैंडपंप चारों तरफ लगाए गए थे, लेकिन सिर्फ एक हैंडपंप काम कर रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनोज पांडेय ने बताया कि अब तक किसी की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो तत्काल कर्मचारी भेजकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आवास में नहीं रहने और भाड़े पर देने की सूचना नहीं है। कर्मचारी भेज कर सत्यता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed