फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No clue of missing teenager since a fortnight

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing teenager since a fortnight
रसड़ा। फेफना थाना के गौरा गांव स्थित अकोल्हा बाबा के समीप घर्मदेव के ट्यूवेल पर 35 वर्षीय युवक का पेड़ पर संदिग्ध परिस्थियों में लटकता हुआ शव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप है। एसपी विपिन टाडा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक की पत्नी से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चन्द्रवार निवासी रमेश कुमार राजभर (35) वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र की तीन महीने पहले दूसरी शादी हुई थी। रमेश अपनी पत्नी के साथ मुंबई से शुक्रवार को सीधे मौसी के यहां बसतौरा घुनन राजभर के यहां आया था। रोपनी करने गई महिलाओं ने शनिवार को युवक का शव लुंगी के सहारे पेड़ से लटकता देखा तो शोर मचाया। सूचना पर रसड़ा कोतवाल नागेश उपाध्याय और फेफना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया। युवक सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था। पहचान रमेश कुमार चन्द्रवार के रूप में की गई। पत्नी संगीता देवी ने बताया की घर से तीन बजे शौच के लिए निकले थे। यह भी कहा कि कपड़ा पहनकर निकले थे। थाना प्रभारी फेफना संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed