फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No action was taken against the teacher found sleeping in school

Ballia News: स्कूल में सोते मिले शिक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
No action was taken against the teacher found sleeping in school
बलिया। विकास खंड सोहांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, नरही में स्कूल अवधि में सोते मिले अध्यापक पर बेसिक शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से साक्ष्य देने और निलंबन की संस्तुति किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिभावकों ने शिकायत की थी कि विद्यालय के एक कमरे को गुरुजी लोगों ने विश्रामालय बना रखा है। 10 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय, नरही का खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव लालजी ने निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक नंदलाल स्कूल में साेते मिले थे। बीईओ ने मामले से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को अवगत कराया।
विज्ञापन

बीईओ ने इस मामले में संबंधित अध्यापक के निलंबन की संस्तुति भी कर दी। बीएसए ने आरोपी शिक्षक व विद्यालय के प्रधानाध्यापक को 17 मार्च को कार्यालय पर सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक का पक्ष सुनते हुए सुनवाई पूरी कर ली गई है। शीघ्र विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed