{"_id":"63dfe6dae8cc277dd7691ba0","slug":"nitesh-prakash-and-gulshan-won-in-claw-wrestling-ballia-news-vns697226664-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पंजा कुश्ती में नितेश, प्रकाश और गुलशन जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पंजा कुश्ती में नितेश, प्रकाश और गुलशन जीते
विज्ञापन
हनुमानगंज। पंजाब कुश्ती आयरनमैन जिला केसरी प्रतियोगिता का आयोजन देवकली गांव स्थित पब्लिक स्कूल पर रविवार की दोपहर किया गया। बेरुआरबारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आयरनमैन प्रतियोगिता में जिले के कोने कोने से करीब 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल तीन भागों में खेला गया। 51 से 60 किग्रा वर्ग के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर प्रकाश, द्वितीय स्थान पर अनुराग रहे। 61 से 70 किग्रा के बीच 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम नितेश, द्वितीय अनीश सिंह रहे। 71 से 80 किग्रा के 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें प्रथम गुलशन, द्वितीय राहुल सिंह रहे। विजेता खिलाड़ी पुरस्कार पाकर गदगद रहे। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि खेल जीवन की बहुत अनमोल धरोहर है। खेल सिर्फ हर हार जीत के लिए नहीं बना है। बल्कि खेल से प्रेम और सद्भावना बरकरार रहता है। पूर्व प्रधान भोला राय ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक दो माह पर होना चाहिए। प्रबंधक राजा बाबू राय, ओमप्रकाश पासवान, अजीत कुमार सिंह, कुणाल सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, दुर्गेश, राहुल, सुरेंद्र, हिमांशु, अंजनी तिवारी उपस्थित रहे। आयोजक चंद्रकांत राय ने आभार प्रकट किया।