फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nishad community has been misled, now is the time to wake up: Dr. Sanjay Nishad

निषाद समाज को बहकाया गया, अब जागने का समय : डॉ. संजय निषाद

Sun, 30 Nov 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nishad community has been misled, now is the time to wake up: Dr. Sanjay Nishad
बांसडीह क्षेत्र के पिंडहारा में आयोजित बूथ,सेक्टर, एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक के
बांसडीह। बांसडीह के पिंडहारा में शनिवार को आयोजित बूथ, सेक्टर, विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गलत निर्णय, गलत संगत और गलत कार्यप्रणाली को अपनाने से समाज का नुकसान तो होता ही है, लेकिन उससे सीखकर बदलाव की जरूरत और भी बढ़ जाती है। ‘निर्बल शोषित इंडियन’ हमारा आंदोलन है, दल है और इसका उद्देश्य यही है कि जनता देखे कि अन्य दलों ने उसके साथ क्या न्याय किया।
विज्ञापन

अगर पिछली सरकारों ने सच में न्याय किया होता, तो आज कई समुदाय इस दशा में नहीं होते। डॉ. निषाद ने कहा कि कभी निषाद वंश के लोग राजा थे और देश सोने की चिड़िया कहलाता था। राष्ट्रवादी सोच वाले लोग मुगल और अंग्रेजी सत्ता से लड़े लेकिन आजादी के बाद पिछले 70 वर्षों की राजनीति ने निषाद समाज को भ्रमित किया।
विज्ञापन

विपक्ष ने कभी आरक्षण के नाम पर, कभी किसी और बहाने से हमारी जातियों को बहकाया। परिणाम यह हुआ कि आज हमारे लोगों के पास न आवास है, न पर्याप्त शिक्षा। सबसे ज्यादा नुकसान हमारे ही समाज को हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें मृतकों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के नाम पर विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा है।रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, बाबूराम निषाद, राधेश्याम निषाद, शिवनारायण निषाद, हरिकिशन पासवान, रामजी बिना, देवेंद्र निषाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed