फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine injured including five women in accidents at two places

दो स्थानों पर हुए हादसों में पांच महिलाअंो समेत नौ जख्मी

Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nine injured including five women in accidents at two places
नगरा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को छोड़ आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के पलिया निवासी अंजनी कुमार चौधरी अपनी ससुराल खेमपुर से बहन, पुत्री व बेटे के साथ बाइक से नगरा जा रहेे थे। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर जहांगीरापुर के पास बाइक नगरा से जा रही तेज रफ्तार मैजिक से टकरा गई। इस हादसे में अंजनी कुमार चौधरी (32), बहन प्रियंका (25), पुत्र आशुतोष (5) व पुत्री प्रिया (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। मैजिक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मैजिक में सवार मां-बेटा बाची देवी (65) व राकेश शर्मा (30) घायल हो गए। पुलिस ने मैजिक व बाइक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक भागने में सफल हो गया। उधर, दूसरी घटना नगरा-भीमपुरा मार्ग पर परशुरामपुर मोड़ पर हुई। सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में असंतुलित होकर बाइक पलट गई। जिसमें बिट्टू (30), ब्यूटी (21) व मीना देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। बिट्टू अपनी बहन ब्यूटी व चाची मीना देवी को बाइक से लेकर नगरा बाजार में सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed