{"_id":"6488a2e568616d663b0ae885","slug":"nine-cattle-have-died-so-far-due-to-lumpy-disease-ballia-news-c-20-1-250458-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लंपी रोग से अब तक नौ मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लंपी रोग से अब तक नौ मवेशियों की मौत
विज्ञापन
बैरिया। एसडीएम आत्रेय मिश्र के आदेश के बाद पशुपालन स्वास्थ्य टीम गंगा उस पार नौरंगा पहुंची। जांच में पाया गया कि नौ गायों की मौत लंपी रोग (एलएसडी) से हुई है। दर्जनों पशु बीमार भी है, पशुपालकों में भय का माहौल है।
एसडीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम मंगलवार से पशुओं के टीकाकरण में जुट गई है।
पशुपालन टीम को गंगा उस पार के नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदयी छपरा के डेरा, चैन छपरा, रामनगर सहित आधा दर्जन गांवों के गाय और भैसों में लंपी रोग का प्रकोप दिखा। कुछ दिन पूर्व पशुपालकों ने इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी बैरिया डा. एमपी सिंह को दी थी। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
सोमवार को उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के हस्तक्षेप के बाद पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों के शिकायत का संज्ञान लिया। मंगलवार को पशुपालन विभाग के स्वास्थ्य टीम नौरंगा पहुंचकर निरीक्षण किया। पाया कि पशुओं में लंपी रोग फैला हुआ है। ऐसे में डा. एमपी सिंह की सलाह पर पशुपालन विभाग के स्वास्थ्य टीम ने गाय, भैसों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। पीड़ित पशुओं के इलाज की भी व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
नौरंगा गांव के भुवाली ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, अरुण ठाकुर, विजय ठाकुर, कमलेश कमकर सहित दर्जनों पशु पालकों की गाय मर चुकी है। दर्जनों बीमार पड़ी हुई है। इस रोग को एलएसडी कहा जाता है। इसमें पशुओं के शरीर में गांठ बन जाती है। वह गांठ घाव का रूप ले लेती है। उसमें मवाद बनने लगता है। यह खून चूसने वाले मक्खी, मच्छर व चिंचड़ जू से फैलता है। इसमें पशुओं को तेज बुखार होता है। त्वचा में जख्म व दर्द से पशुओं को पीड़ा होती है। दूध और प्रजनन क्षमता में कमी आती है। समय से इलाज नहीं मिलने पर पशुओं की मौत हो जाती है।
इससे बचने का एक मात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण है। जो पशु पीड़ित हैं, उनका समय से इलाज होना चाहिए। अभी दूसरे गांव में इस बीमारी के प्रकोप की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों में भी टीकाकरण कराया जाएगा। - डा. एमपी सिंह, पशुचिकित्साधिकारी
नौरंगा ग्राम पंचायत के पशुओं में फैल रही संक्रमण रोग को रोकने के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। एलएसडी रोग का प्रकोप अभी अन्य गांवों में फैलने की सूचना नहीं है। अगर अन्य गांवों में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक को सूचित करें, वहां भी टीकाकरण करा दिया जाएगा। पशुपालक भयभीत न हो, समय से अपने पशुओं का उचित उपचार कराएं। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया