फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine cars, one bus and two jeep challans

Ballia News: नौ एंबेसडर कार, एक बस और दो जीप चालान

Wed, 22 Nov 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nine cars, one bus and two jeep challans
बलिया। कंपनी द्वारा बंद किए जाने के बावजूद सड़कों पर फर्राटा भर रही एंबेसडर कारों के खिलाफ बुधवार को परिवहन विभाग एक्शन मोड में नजर आया। फेफना तिराहा पर विभाग द्वारा चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों पर दो लाख से अधिक का निहित चालान किया गया है। चेकिंग के दौरान नौ एंबेसडर कार का फिटनेस फेल होने के चलते चालान की कार्रवाई की। दूसरी ओर एक बस और दो जीप को ओवरलोड में चालान किया। इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन वाहन चालाने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट इंद्रदत्त द्विवेदी और सीओ ट्रैफिक अशोक मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान वाहन स्वामियों को समझाया गया कि पुराने एंबेसडर और जीप की जगह वे परमिटशुदा गाड़ियों का संचालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed