फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nilgai jumped on woman, died during treatment

Ballia News: महिला के ऊपर कूदी नीलगाय, इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nilgai jumped on woman, died during treatment
बैरिया। नगर पंचायत बैरिया के अंतर्गत वार्ड नौ गोंहिया टोला निवासी कबीला देवी (48) के ऊपर बृहस्पतिवार को नीलगाय कूद गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कबीला देवी पत्नी स्व. छितेश्वर प्रजापति अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी बीच कहीं से भागती हुई नीलगाय आई और उनके ऊपर छलांग लगा दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के परिजनों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल सतेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सत्येंद्र यादव ने बताया कि महिला के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed