फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Night vision cameras will be installed at examination centers

Ballia News: परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Night vision cameras will be installed at examination centers

विज्ञापन

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। फरवरी में परीक्षा संभावित है। केंद्रों पर जहां नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों की दूरी के नियमों में भी बदलाव किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र 12 किमी और बालिकाओं के लिए सात किमी. दूर तक बनाए जाएंगे। शासन की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों को यदि उनका स्कूल परीक्षा केंद्र बना है तो स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी और ऐसा नहीं होने पर यथासंभव सात किमी दूर तक के स्कूल का केंद्र आवंटित होगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र भी कैमरों की निगरानी में रहेंगे: परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी रात में भी अच्छी तरह से करने के लिए स्ट्रांगरूम एवं प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी की निगरानी करने के उद्देश्य से अच्छे क्वालिटी के नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे ही लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि इस समय केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है, जो 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed