फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Night curfew in ballia

नाइट कर्फ्यू के चलते खरीदारी को जुटे लोग

Sun, 11 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Night curfew in ballia
नगर के गुदरी बाजार स्थित दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी की ओर से शनिवार की रात नौ बजे से जिले में लागू हुए नाइट कर्फ्यू को लोग लॉकडाउन की आहट मान रहे हैं। इसी के चलते रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में भारी भीड़ रही और लोग दुकानों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते दिखे। बड़ी तादाद में लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान खरीदने में लगे रहे। खासकर किराना, खाद्य सामग्री, मोबाइल रिचार्ज, फल और सब्जियों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। नगर में शायद ही कोई ऐसी दुकान बची हो, जहां लोग खरीदारी करने न पहुंचे हो। इसका नतीजा यह रहा कि कस्बे के मुख्य सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार से जिले भर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के तेजी से फैलते संक्रमण के भय का आलम यह है कि शनिवार की रात आठ बजे ही नगर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी आरंभ कर दी थी। रविवार को बंदी के बावजूद कुछ दुकानें खुलीं। उधर, नगर के लोगों को एक साल पहले हुए लॉकडाउन की याद आने लगी, जिसमें लोगों को जरूरी सामानों के लिए काफी परेशान होना पड़ा था। लोग सहमे हुए यह कहने लगे कि यही स्थिति रही तो नाईट कर्फ्यू के बाद अचानक लॉकडाउन भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed