फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Night curfew ends, hotel-restaurant business will increase

खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, बढ़ेगा होटल-रेस्टोरेंट का कारोबार

Mon, 21 Feb 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Night curfew ends, hotel-restaurant business will increase
बलिया। कोरोना की रफ्तार कम होते ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। इससे होटल, रेस्टोरेंट व सिनेमाघर कारोबारियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि नाइट कर्फ्यू खत्म होने से सेल बढ़ेगी। खासतौर पर नौकरी पेशा लोग रात में ही अपने परिवार के साथ होटल रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठाते हैं। कोरोना का खतरा कम होते ही शासन की ओर से शनिवार को नाइट कर्फ्यू खत्म करने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन

शहर के होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर कारोबारियों ने इस फैसले को सकारात्मक बताया। उनका कहना था कि दो साल से कोरोना चल रहा था। इसके चलते व्यापार पर काफी असर था। रात में होटल, रेस्टोरेंट जल्दी बंद हो जाते थे। इससे ग्राहक भी नाराज थे। क्योंकि अधिकतर लोग रात में परिवार के साथ घूमने निकलने थे। नाइट कर्फ्यू के चलते 11 बजे बाजार बंद हो जाते थे। जिससे सेल पर भी फर्क पड़ता था। वहीं होम डिलिवरी में खाना ठंडा हो जाता था। अब कर्फ्यू हटने के बाद सेल भी बढ़ेगी। वहीं सिनेमा घरों में भी पहले की तरह नाइट शो भी शुरू हो गया है। बता दें कि कोरोना के चलते शासन द्वारा रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।
विज्ञापन

---
नाइट कर्फ्यू खत्म होने से सेल बढ़ेगी। क्योंकि अधिकतर ग्राहक अपने परिवार के साथ रात में ही खाना खाने आते थे। 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करना पड़ता था। होटल स्टॉफ को भी नाइट में आने जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ पाठक, संचालक, होटल अशोका, बलिया।
---
रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाता था। रेस्टोरेंट के लिहाज से यह पीक आवर्स होता है। अब नाइट कर्फ्यू हट गया है। इससे राहत मिलेगी। ग्राहक भी संतुष्ट होकर आएंगे। इससे सेल भी बढ़ेगी। वहीं ऑनलाइन डिलीवरी में भी इजाफा होगा।

-आशीष सिंह संचालक होटल आरती इन।
---
नाइट कर्फ्यू हटने के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाने के शौकीनों की भीड़ में इजाफा होगा। व्यापार भी बढ़ेगा। नाइट कर्फ्यू से कारोबार काफी प्रभावित हुआ था।
-राकेश कुमार मिश्रा, संचालक, देशी तड़का रेस्टोरेंट एवं होटल पीएनएन प्लाजा।
---
नाइट कर्फ्यू के चलते 11 बजे बाजार बंद हो जाते थे। जिससे सेल पर भी फर्क पड़ता था। वहीं होम डिलिवरी में खाना ठंडा हो जाता था। अब कर्फ्यू हटने के बाद सेल भी बढ़ेगी।
-जय प्रकाश चौरसिया संचालक होटल आनंदी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed