फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NHI Director sent a letter to ban the operation of heavy vehicles on Jayaprabha Setu

जयप्रभा सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने को एनएचआई निदेशक ने भेजा पत्र

Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
NHI Director sent a letter to ban the operation of heavy vehicles on Jayaprabha Setu
बैरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज कुमार ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया है कि एनएच 31 के मांझी घाट से बैरिया तक सुदृढ़ीकरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए जयप्रभा सेतु से बैरिया तक भारी वाहनों के यातायात को तत्काल प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। परियोजना निदेशक का कहना है कि एनएच 31 के रास्ते बिहार से भारी संख्या में वाहन जयप्रभा सेतु होते हुए बैरिया की तरफ आते हैं जिससे सुदृढ़ीकरण कार्य को गति देने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होनें मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस तैनात करने की मांग की है। परियोजना निदेशक ने कहा कि ऐसे तो गाजीपुर के रौजा चौराहा तक एनएच 31 के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू है। लेकिन फिलहाल बैरिया से मांझी तक भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा तो कार्यदायी संस्था को कार्य को गति देने में सुविधा होगी। उधर, भागलपुर, बक्सर व गाजीपुर पुल पर तकनीकी कारणों से भारी वाहनों का आवागमन काफी दिनों से प्रतिबंधित है। इसके चलते मांझी का जयप्रभा सेतु ही बिहार से भारी वाहनों के आने का रास्ता है। अगर यह भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित हुआ तो लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed