{"_id":"61eae693fb926854282d8121","slug":"nh-jaam-ballia-news-vns634795391","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर परिजनों ने किया एचएच-31 जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर परिजनों ने किया एचएच-31 जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे बहेरी स्थित दिमागी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह टैंपो चालक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। परिजन मारपीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएच-31 जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। एनएच-31 जाम होने के चलते सड़कों पर वाहनों कतार लग गई।
शहर कोतवाली के बहेरी निवासी सेराज (20) पुत्र गुलाब बृहस्पतिवार को कुंवर सिंह चौराहे के समीप स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास टेंपो में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद वह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया था कि हादसे के बाद सीएनजी आटो में आग लग गई थी। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि आटो चालक सेराज अहमद को किसी ने मारकर जीजीआईसी स्कूल के समीप फेंक दिया था। उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने का कहना है कि यदि चिकित्सक समय से उपचार कर दिए होते तो उसकी मौत नहीं हुई होती। परिजनों का कहना था कि मृतक सेराज अहमद आटो चलाकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के परिजनों को मुआजवा दिया जाए। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन लेकर चले गए।