फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NH 31 will be fourlane from Maldepur to Kadam Chauraha, 48.95 crore approved

माल्देपुर से कदम चौराहा तक एनएच 31 होगी फोरलेन, 48.95 करोड़ स्वीकृत

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
NH 31 will be fourlane from Maldepur to Kadam Chauraha, 48.95 crore approved
बलिया। नगरवासियों को जल्द ही चकाचक फोरलेन की सड़क मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.455 किमी की दूरी में एनएच 31 को फोरलेन बनाने और दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस मार्ग से बन जाने से अब यातायात और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इसके चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर आवाज उठी लेकिन मामला जस का तस ही रह गया। अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 का चौड़ीकरण होना तय हो गया है। बताया जाता है कि इसके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की ओर से भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया गया था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक कुल 4.455 किमी दूरी में एनएच 31 को फोरलेन करने के लिए कुल 48.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इस फोरलेन सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो बनने वाली फोरलेन सड़क के दोनों तरफ आरसीसी नाला भी बनेगा जो आरसीसी ढक्कन से ढंका रहेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में होगा यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य
माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए एनएचएआई की ओर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में सड़क के दोनों तरह यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत, सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल-तार आदि को हटाने के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात, यातायात होगा सुगम
एनएन 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
दिसंबर 23 तक चालू हो जाएगा शिवपुर घाट पर बना पुल: मस्त
बैरिया। माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क निर्माण के बाबत सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बताया कि इसके लिए उन्होंने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया था। बताया वाराणसी के बाबतपुर की तरह इस फोरलेन सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगेगी। सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ पर्यटन और संस्कृति मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसी दिन बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने की घोषणा मंच से होने की उम्मीद है। कहा कि दिसंबर 2023 तक शिवपुर घाट के निर्माणाधीन पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, बकुलहा, सुरेमनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, यूसुफपुर रेलवे स्टेशनों का भी व्यापक विस्तार व सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार है। सांसद ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों की टीम बकुलहा में यार्ड बनाने के लिए जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज चुकी है।

बलिया में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक की एनएच 31 को फोरलेन बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ ढक्कनयुक्त आरसीसी नाला भी बनेगा। इसकी स्वीकृति मिली है, जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - एसपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed