फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newly elected president accused of giving wrong date of birth

Ballia News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर जन्मतिथि गलत बताने का आरोप

Tue, 16 May 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Newly elected president accused of giving wrong date of birth
बलिया। बीते पांच वर्षों से विवादों में रही नगर पंचायत मनियर की अध्यक्ष की कुर्सी से विवाद दूर जाने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रही बुचिया देवी पत्नी घूरा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु देवी पर नामांकन पत्र में गलत जन्मतिथि की जानकारी देने और कूट रचना करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव के नामांकन के दिन तक रितु देवी की आयु 25 वर्ष आठ माह 22 दिन ही थी, जिस कारण वह अध्यक्ष के निर्वाचन के योग्य नहीं थी। लेकिन कूट रचना कर गलत जन्म तिथि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में नवनिर्वाचित चेयरमैन रितु देवी ने कहा कि जब मेरे लड़के की उम्र 13 साल है तो मेरी उम्र 25 वर्ष कैसे हो सकती है। जो प्रमाण-पत्र लगाया गया है वो बिल्कुल सही है। आरोपी निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed