फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newly appointed Vice Chancellor of JNCU Prof. Sanjit Kumar Gupta took charge

Ballia News: जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण

Mon, 15 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed Vice Chancellor of JNCU Prof. Sanjit Kumar Gupta took charge
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय की विदाई के लिए जेएनसीयू और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संगठन (जनकुआक्टा) की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. कल्पलता पांडेय ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को मैंने एक तीन वर्ष के बच्चे के रूप में अपनाया था। अब इसे छह वर्ष के बच्चे के रूप में छोड़कर जा रही हूं। विश्वविद्यालय को अपने एक परिवार के रूप में देखा है, इसलिए इससे बिछुड़ना असहज कर रहा है। विश्वविद्यालय अब अपने पैरों पर खड़ा होने लायक हो गया है।
विज्ञापन

नवागत कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं और आप सबके साथ मिलकर जेएनसीयू के विकास के लिए कार्य करूंगा। इस विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य में सम्मिलित है कि साथ चलें, साथ बोलें और हमारा मन एक हो। हमें इस तीसरे बिंदु पर ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. नीरज कुमार सिंह के काव्य संग्रह कल्पतरु का भी लोकार्पण प्रो. कल्पलता पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कर रहे महामंत्री डॉ. अवनीशचंद्र पाडेय ने शिक्षक हितों के संरक्षण की बात की। अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय ने शिक्षक संघ और समस्त शिक्षकों की ओर से नवागत कुलपति का स्वागत किया। कुलसचिव एसएल पाल ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. अजय चौबे, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, प्रो. जैनेंद्र पाण्डेय, प्रो. साहेब दूबे, प्रो. आरएन मिश्र, प्रो. बैकुंठनाथ, प्रो. अंजनी सिंह, प्रो. नीरजा सिंह आदि प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed