{"_id":"67a3a2b2664546fbd302b0db","slug":"newborn-died-during-delivery-family-members-create-ruckus-in-ballia-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
सार
बलिया जिले में एक महिला का प्रसव होने के बाद बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
Hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
ये है मामला
शहर के गुदरी बाजार निवासी मोनू गुप्ता की पत्नी को चौथी संतान के लिए प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद हालात गंभीर देख ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन परिजन चौथी डिलीवरी होने की बात कह कर नॉर्मल प्रसव पर अड़े रहे।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर बाद प्रसव होने पर मृत बच्चा पैदा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक गहमा- गहमी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा- बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन