फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   new year celebration in ballia

नव वर्ष पर कोई पहुंचा पार्क तो किसी ने मंदिर में की पूजा

Fri, 01 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
new year celebration in ballia
नए साल पर नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के उमड़े श्रद्धालु नर-नारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। नए साल 2021 के स्वागत में लोग देर रात तक जगे रहे। बृहस्पतिवार की देर रात जैसे ही घड़ी में 12 बजे हर तरफ से आतिशबाजी की आवाजें आने लगी। रात में ही लोगों ने एक-दूसरे को मैसेज आदि के साथ फोन कर नए साल की बधाई दी। यह सिलसिला शुक्रवार को भी पूरे दिन चलता रहा। बहुत से लोग ऐसे रहें, जिन्होंने नए साल में सुख समृद्धि के लिए देवी मंदिरों और शिवालयों में दर्शन पूजन कर नए साल की शुरुआत की। इस दौरान सुबह से ही शहर के बालेश्वर मंदिर, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुुुुुर्गा मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिर और शिवालयों में भी श्रद्घालुओं ने पूजा की। इसके साथ ही शहर के पार्कों और होटलों में भी पूरे दिन लोग नए साल के स्वागत में जुटे रहे। साल के पहले दिन मौसम ने भी लोगों का साथ दिया और सुबह से ही धूप खिली रही।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक-युवतियों और नौजवानों के साथ ही बुजुर्गों ने भी देवी मंदिर तथा शिवालयों में पूजन-दर्शन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। इसके अलावा, रात 12 बजे से लोग एक-दूसरे के व्हाट्सएप पर मैसेज और वीडियो भेजकर नए साल की शुभकामना दी। इसके बाद, सुबह में स्नान ध्यान करने के बाद अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद, टोली बनाकर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर पार्क और होटलों में परिवार और रिश्तेदारों संग मस्ती की। इस दौरान पार्क के बाहर छोला, चाट, जलेबी, गुब्बारा आदि के दुकानदारों की चांदी रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पार्क के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स के साथ खुफिया विभाग सादे और वर्दी में मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed