फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New 108 patients found in active TB patient search campaign

सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में मिले नए 108 मरीज

Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
New 108 patients found in active TB patient search campaign
बलिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान एक से 11 नवंबर तक चलाया गया। इस अभियान में जिले में टीबी के 108 नए मरीज मिले जिनका इलाज शुरू किया गया। अभियान के दौरान 94,093 घरों में 1337 लोगों के बलगम की जांच की गई। अभियान में 190 टीमों को लगाया गया था। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने दी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीम घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों के आधार पर मरीजों की खोज की। अभियान के दौरान टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता देखने को मिली। जनपद को टीबी से मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रयासों से जुटा हुआ है। इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि टीबी की पहचान शुरुआती दिनों में हो जाए तो मरीज छह माह के लगातार इलाज से ठीक हो जाता है। टीबी के मरीज ड्रग रेजिस्टेंट न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला टीबी नियंत्रण इकाई की ओर से मरीजों का नियमित फॉलोअप किया जाता है। वहीं टीबी के मरीज को पौष्टिक आहार मिल सके, इसके लिए उन्हें प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये पोषण भत्ते के रूप में सीधे मरीज के खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed