फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Netaji's criminal horoscope will not be hidden now

अब छिपाए नहीं छिपेगी नेताजी की आपराधिक कुंडली

Wed, 02 Feb 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Netaji's criminal horoscope will not be hidden now
बलिया। विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की अपराध की कुंडली अब सरकारी अभिलेखों में कैद नहीं रहेगी। आयोग ने इसके लिए ‘नो योर कैंडिडेट एप’ लांच किया है। जिस पर नामांकन करने के साथ ही प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। कोई भी मतदाता अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर प्रत्याशी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में तमाम अपराधी छवि वाले प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरते हैं, लेकिन मतदाताओं को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। पहले आयोग अपनी वेबसाइट पर प्रत्याशी का ब्योरा अपलोड करता था, लेकिन अब केवाईसी (नो योर कैंडिडेट एप) के माध्यम से प्रत्याशियों का पूरा ब्यौरा जान सकता है।
विज्ञापन

----
इन एप से भी मिलेंगे कई फायदे
गरुड़ एप: इस एप के माध्यम से मतदाताओं को अपने मतदेय स्थल की जानकारी मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज, फार्म, मतदान की जानकारी भी इस एप से मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एप: यह एप नेत्रहीन, शारीरिक रूप से अक्षम, दिव्यांग एवं मूकबधिर मतदाताओं के लिए बनाया गया है। यदि आपको डाक मतपत्र की सुविधा लेनी है तो इस एप का प्रयोग किया जा सकता है।
वोटर हेल्पलाइन एप: इस एप से मतदाता पंजीकरण, शिकायत चुनाव परिणाम और प्रत्याशियों की जानकारी की व्यवस्था की गई है। एप के माध्यम से घर बैठे पूरी जानकारी ली जा सकेगी।
सी विजिल एप: यह एप आचार संहिताका उल्लंघन रोकने के लिए बनाया गया है। इस एप पर मतदाता आचार संहिता उल्लंघन की फोटो, वीडियो या शिकायत निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं।

आव्जर्वर एप: यह एप चुनाव में लगाए जाने वाले प्रेक्षक के लिए बनाया गया है। प्रेक्षक चुनाव की रिपोर्ट, सूचना चुनाव आयुक्त को भेज सकते हैं। वही मतदाता व प्रत्याशी भी आब्जर्वर को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed