फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nepal's team reached the semi-finals defeating Kolkata

कोलकाता को हरा सेमीफाइलन में पहुंची नेपाल की टीम

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal's team reached the semi-finals defeating Kolkata
मनियर। फुटबॉल एसोसिएशन मनियर की ओर से मनियर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता मैच के तीसरे दिन मंगलवार को कोलकाता को 4-0 से हराकर वीरगंज नेपाल की टीम सेमी फाइनल में पहुंची। मैच का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व किक मारकर किया। इसके पूर्व राष्ट्र गान हुआ।
विज्ञापन

मैच के दौरान हाफ टाइम से पहले दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। हाफ टाइम के बाद मैच समाप्ति के 15 मिनट पूर्व नेपाल की टीम के खिलाड़ी चाइना ने लगातार तीन गोल दागकर मैच को रोमांचक कर दिया। वहीं, उसी टीम के खिलाड़ी भूपेंद्र उर्फ जोया ने मैच समाप्ति के दो मिनट पूर्व एक और गोल मारकर अपने टीम की जीत पक्की कर दी। इस तरह से वीरगंज नेपाल की टीम 4-0 से विजयी रही। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका जमाल अख्तर, विरेंद्र सिंह अकेला, नसीर अहमद, अनिल कुमार ने निभाई। उद्घोषक राजू सिंह एवं तनवीर अहमद रहे। मैच के संयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने आए हुए अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, शितान्सु गुप्ता, राजेश सिंह, धर्मेंद्र मणिक, मन्टू सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed