{"_id":"61d33a579ad71d3ff66a3b7b","slug":"negligence-of-colleges-students-are-upset-ballia-news-vns6315751112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही कॉलेजों की, परेशान हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही कॉलेजों की, परेशान हैं विद्यार्थी
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के विभिन्न कक्षाओं के अंक-पत्र आकर पड़े हुए हैं, इसके बाद भी कालेज इन्हें ले जाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को विभिन्न परीक्षाओं और एडमिशन में आवेदन को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है। अंडरटेकिंग देकर काम चलाना पड़ता है। इस संबंध में विवि प्रशासन का कहना है कि कालेजों को अंक पत्र ले जाने के लिए पहले भी नोटिस जारी की जा चुकी है। एक बार फिर नोटिस जारी कर चेताया जाएगा।
परीक्षाओं को संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों के अंकपत्र विश्वविद्यालय की ओर से तैयार कराया जा चुका है। कालेजों को नोटिस जारी की गई थी कि समय से अपने यहां के अंकपत्र ले लें। इसके बाद भी 54 कॉलेजों की ओर से अभी तक अंक पत्र नहीं ले जाया गया है। विवि संबद्ध कुल 135 कालेज हैं। इसमें नौ नए हैं। पुराने 126 कालेजों को अंकपत्र तैयार हैं। इसमें अभी तक 72 कालेजों की ओर से अंकपत्र ले जाया गया है। लापरवाही के कारण अभी 54 कालेज अंकपत्र नहीं ले गए हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आवेदन और एडमिशन के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरे कालेज में प्रवेश लेने पर अंडरटेकिंग देनी पड़ती है।
10 तक हर हाल में ले जाएं अंक पत्र
बलिया। विवि. के रजिस्ट्रार एनएल पाल ने बताया कि अंक पत्र न ले जाना कालेजों की घोर लापरवाही है। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विवि. प्रशासन गंभीर है। सभी कालेजों को फिर नोटिस जारी की गई है। हर हाल में 10 जनवरी तक अंक पत्र ले जाने को कहा गया है। जल्द से जल्द विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी उल्लंघन करने पर विवि के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब डिग्री में जाएगी कालेज
बलिया। रजिस्ट्रार एसएल पाल ने बताया कि पहले फीस जमा कर विवि. से डिग्री लेने का प्रावधान था। लेकिन विवि. लग रही डिग्रियों के ढेर को देखते हुए मिले मौखिक निर्देश के क्रम में अब डिग्रियां भी कालेजों को ही भेजी जा रही हैं। ताकि विद्यार्थी आसानी से इसे वहीं प्राप्त कर सकें।