फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Negligence in work show cause notice to the head and secretary of four villages

कार्य में लापरवाही चार गांवों के प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस

Wed, 09 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Negligence in work show cause notice to the head and secretary of four villages
बलिया। एसबीएम के जिला समन्वयक के निरीक्षण में रेवती ब्लॉक के चार गांवों में कार्यों में कमियां मिली हैं। जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर डीपीआरओ एके श्रीवास्तव ने चारों गांव के प्रधान व दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों की जांच में लगातार कमियां मिल रही हैं। इसी तरह कई पंचायत भवन भी आधे अधूरे पड़े हैं। कई गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी कार्य अधूरा मिला। एसबीएम के जिला समन्वयक शैलेश कुमार ओझा ने रेवती ब्लॉक के भैसहां, शोभनाथपुर, कुसौरी कला व अतरडरिया गांवों का निरीक्षण किया और गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवनों व ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। इनके निर्माण में काफी कमियां मिली और अधूरा मिला। श्री ओझा ने रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी। डीपीआरओ ने भैसहां के प्रधान मुन्ना व सचिव राम प्रकाश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह की लापरवाही में डीपीआरओ ने शोभनाथपुर के प्रधान अमित, कुसौरी कला की प्रधान बसंती देवी व अतरडरिया के प्रधान मनोज के साथ ही इन तीनों गांवों के सचिव रामनारायन कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed