फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Negligence in operation again, mother and child die, this is the seventh such incident in two months.

Ballia News: ऑपरेशन में फिर लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत, दो महीने में 7वीं बार ऐसी घटना

Sun, 12 Apr 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Negligence in operation again, mother and child die, this is the seventh such incident in two months.
नगरा क्षेत्र के आपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत के बाद निजी क्लीनिक को सील करने पहुंची स्वास्थ
नगरा/चौकिया मोड़/इंदरपुर। दो महीने में सातवीं बार झोलाछाप की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। अब उभांव थाना क्षेत्र के करनी चट्टी स्थित निजी क्लीनिक में अप्रशिक्षित डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। इसके सभी कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जच्चा-बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को बेल्थरा रोड एसडीएम शरद कुमार मौके रसड़ा सीएचसी के प्रभारी मनीष जायसवाल व नगरा पीएचसी प्रभारी राहुल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। क्लीनिक पर पंजीकरण को लेकर कोई पत्रावली नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे सील कर दिया। पति की तहरीर पर क्लीनिक संचालिका पूनम भारती पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा ब्लाॅक के इंदरौली मलकौली गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी पूनम देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार को करनी चट्टी स्थित निजी क्लीनिक पर प्रसव के लिए परिजन लेकर गए। क्लीनिक संचालिका ने प्रसव में परेशानी होने की बात कहकर मऊ से डॉक्टर बुलाकर ऑपरेशन कराने की बात कही। शुक्रवार की रात को मऊ के एक डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन करवाया। काफी देर होने के बाद बच्चे की आवाज नहीं आने पर परिजनों ने शंका जाहिर की।
जच्चा तथा बच्चा के बारे में क्लीनिक संचालिका से जानना चाहा तो मऊ के डॉक्टर ने प्रसूता के कोमा में होने की बात बताई। इसके बाद मऊ स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिजन निजी वाहन से मऊ के लिए जच्चा -बच्चा को लेकर रवाना हो गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला तथा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर वापस करनी चट्टी स्थित निजी क्लीनिक पर पहुंचे। लेकिन तब तक संचालिका ताला बंद कर भाग गई थी।

परिजनों ने हंगामा कर दिया, इसकी खबर लगते ही मौके पर उभांव पुलिस पहुंची। मामले को शांत करवाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने कहा कि महिला के पति की तहरीर पर क्लीनिक संचालिका पूनम भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed