{"_id":"649b1bd71b7d69987c0314c6","slug":"negligence-in-development-works-action-will-be-taken-against-five-secretaries-ballia-news-c-20-1-270284-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विकास कार्यों में लापरवाही, पांच सचिवों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विकास कार्यों में लापरवाही, पांच सचिवों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। पंचायती राज विभाग लापरवाह सचिवों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है। पांच सचिवों के वेतन वृद्धि रोकने समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। इनकी ओर से विकास कार्यों में उदासीनता बरती गई है।
गांवों में विकास कार्यों पर काफी जोर है। वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकांश गांवों में विभिन्न तरीके के कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन कई सचिवों की ओर से इन कार्यों में काफी लापरवाही बरती जा रही है। बताया जाता है कि पंचायती राज विभाग की ओर से की समीक्षा में कई गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों के अलावा अन्य विकास कार्यों की प्रगति काफी खराब है। इसको लेकर अब विभाग की ओर से अलग-अलग ब्लॉकों के पांच सचिवों को चिह्नित किया है। इसमें हनुमानगंज, सोहांव, बेलहरी, रसड़ा, नवानगर ब्लॉक के एक-एक सचिव हैं। विभाग की ओर से इन ब्लॉकों के सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। विभागीय अधिकारी के अनुसार लापरवाह नौ सचिवों के वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। शासन की ओर से भी आए दिन इसकी समीक्षा की जा रही है और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया जा रहा है। इसको लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ सचिवों की ओर से विकास कार्यों में लापरवाही की जा रही है। इनके खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने समेत अन्य कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया चल रही है।