{"_id":"69628719346ddb6fe20d09e6","slug":"negligence-in-arranging-fodder-for-animals-will-not-be-tolerated-minister-in-charge-ballia-news-c-190-1-svns1008-155575-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर
बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की विशेष जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। ग्राम पंचायत सचिवालय शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं सामुदायिक शौचालयों की प्रगति में बताया गया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य जनवरी माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। कटहल नाला की तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। एक्सईएन बाढ़ खंड को दुबहर और भीमपुर के बांधों का निर्माण तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क योजनाओं की समीक्षा में अवगत कराया गया कि तीन ब्लॉक मुख्यालयों की मरम्मत के लिए 52 सड़कों को स्वीकृति मिली है। 11 नई सड़कों का निर्माण होना है। सभी कार्य प्रगति पर हैं। दो से तीन माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। मुड़ाड़ीह में तीन किलोमीटर सड़क पर जल निगम की ओर से पाइप डालने के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 400 महिलाओं और 100 पुरुषों सहित कुल 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। 2026 के जिले के कैलेंडर का प्रभारी मंत्री ने अनावरण किया। परिवहन मंत्री ने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि सतवार में जिला पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और दुकान संचालन की जांच कर दुकान को हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव थीं।
बसों की बाडी बनाने को लेकर बनेगा कानून
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक से 31 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूक किया। एसी बसों में आग लगने के सवाल पर कहा कि हाल ही में नितिन गड़करी के साथ पूरे देश के मंत्रियों की मीटिंग हुई है। अब इस पर कानून बनने जा रहा है। इसके लिए अधिकृत लोग मानक पर काम करेंगे। कटहल नाला के सवाल पर कहा कि ये जूहू चौपाटी की तरह बनेगा। झूला, फूल-पत्ती लगाए जाएंगे, ओपन जीम बनेगा।
जीरामजी योजना से विपक्षियों के पेट में दर्द : दयालु
बलिया। एसआईआर निर्वाचन आयोग का अपना विषय है। देश में वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। इसके बाद जो लिस्ट बनेगी उससे समाज के लोगों को फायदा होगा। उक्त बातें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहीं। इससे पहले जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कैबिनेट में पास हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (जीरामजी) के बारे में जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस के समय में मनरेगा आया, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। जीरामजी योजना से विपक्षियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। कांग्रेस के जमाने में सिर्फ परिवार व पार्टी का विकास हुआ।