{"_id":"68166ed8be77027c27048e57","slug":"neet-today-candidates-will-not-be-able-to-take-even-pen-with-them-ballia-news-c-190-1-svns1007-139080-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नीट आज, पेन भी साथ नहीं ले जा पाएंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नीट आज, पेन भी साथ नहीं ले जा पाएंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन
बलिया। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए चार मई को दोपहर दो से पांच बजे तक नीट यूजी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 2700 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पेन भी नहीं ले जाना है। उन्हें सेंटर पर ही पेन उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षार्थियों को ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं कक्षा का प्रवेश पत्र, जिसमें कैंडिडेट की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई भी एक आईडी साथ लाना है। परीक्षार्थी को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल या सैंडल पहनकर ही परीक्षा देने आना है। हालांकि महिलाएं-युवतियां कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं। महिला परीक्षार्थी को ज्वेलरी पहनकर आना मना है। सन ग्लासेस, हाथ वाली घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है। टॉयलेट ब्रेक लेने पर फिर से रीस्किंग की जाएगी।
परीक्षार्थियों को आधी बाजू की शर्ट या फिर टी-शर्ट पहनकर आना होगा। ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है लेकिन कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े नहीं पहनना है। मैटेलिक आइटम लाने की अनुमति नहीं है। इसलिए मेटल बटन वाली जींस पहनकर परीक्षा देने जाने से बचें। महिला परीक्षार्थी आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं लेकिन, हेयर बैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी, मेटेलिक आइटम अपने साथ न ले जा सकती हैं। अगर परीक्षार्थी सांस्कृतिक, पारंपरिक ड्रेस, आस्था या धर्म से जुड़ी चीजें पहन रहे हैं तो उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर तलाशी के लिए रिपोर्ट करनी होगी। परीक्षा दो बजे शुरू हो जाएगी। प्रवेश आधा घंटा पहले तक यानी 1:30 बजे तक ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन, सतीश चंद्र कॉलेज में दो और केंद्रीय विद्यालय, जीरा बस्ती में एक केंद्र बनाया गया है। बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर केवल अपना प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, निर्धारित प्रारूप पर चिपकाया। सरकार द्वारा जारी मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) और एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, आभूषण, पर्स, बैग या कोई अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।
केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी, साइबर कैफे, पीसीओ बंद रहेंगे : परीक्षा के नोडल और केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के मानकों के अनुसार एक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में किसी भी फोटो कॉपी की दुकान, साइबर कैफे, पीसीओ आदि परीक्षा के दौरान नहीं खुलेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा ओर सभी की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी।