फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Natiya Kalam read in the honor of Muhammad

मुहम्मद साहब के शान में पढ़ा नातिया कलाम

Sun, 10 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Natiya Kalam read in the honor of Muhammad
बांसडीरोड के शंकरपुर में तिरंगा के साथ निकला वरफ़ात जुलूस। - फोटो : BALLIA
बलिया। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में मुहम्मद साहब के जन्मदिन के शान में नातिया कलाम प्रस्तुत करते हुए युवाओं की टोली आगे चल रही थी। इस दौरान बच्चे व युवा हाथ में झंडे थामे नातिया कलाम पर झूमते गाते नारे तकबीर अल्लाहो अकबर का नारा बुलंद करते रहे।
विज्ञापन

नगर के काजीपुरा, राजेंद्र नगर का जुलूस विशुनीपुर जामा मस्जिद पर पहुंचा, जहां विशुनीपुर मुहल्ले के जुलूस के साथ मिलान हुआ। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेकिशोर दुबे, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, शहर कोतवाल विपिन सिंह के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला। इसके बाद जुलूस मौलाना अशरफ राजा, विशुनीपुर जामा मस्जिद के सचिव अफसर आलम, सभासद शकील अहमद, असगर अली के नेतृत्व में चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचा। उधर, बहेरी से निकला जुलूस चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचा। जहां सभी जुलूस का मिलान हुआ। वहां से स्टेशन रोड, स्टेशन चौक रोड, लोहापट्टी रोड, राजेंद्र नगर, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट, चमन सिंह बागरोड, कासिम बाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर गली में जाकर समाप्त हुआ। वहां से जुलूस अपने-अपने नियत स्थान पर पहुंच समाप्त हो गया। इस मौके पर हाफिज मुख्तार, मौलाना तनवीर, मिंटू खां, सुहेलदेव खां, जुनैद खां, पिंटू खां आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में फोर्स व पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed