{"_id":"683c7cb8370800923309cb9e","slug":"national-convenor-of-yuva-chetna-distributed-fans-for-relief-from-heat-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गरीबी से जंग का संकल्प; युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने गर्मी से राहत के लिए बांटा पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गरीबी से जंग का संकल्प; युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने गर्मी से राहत के लिए बांटा पंखा
Sun, 01 Jun 2025 09:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:46 PM IST
सार
मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भीषण गर्मी के बीच हजारों लोगों के बीच पंखा का वितरण किया जिसका संदेश साफ था कि सबको राहत पाने का अधिकार है। बता दें कि आज भी गर्म हवाओं से राहत पाने का सामान खरीदने की क्षमता जिन लोगों में नहीं है युवा वर्ग उसके लिए आगे आया है।
विज्ञापन
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह पंखा बांटते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एक ओर जहां भीषण गर्मी जनता को बेहाल कर रही है वहीं एक युवा इससे राहत देने का प्रयास करते हुए जरूरतमंदों को राहत का पंखा बांट रहा है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह जनता के बीच पहुंचे और इसके बाद आह्वान किया कि गरीबी से लड़ाई में सभी इनके साथ आएं।
विज्ञापन
इन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने हेतु हम सतत प्रयत्नशील है। कहा कि गरीबी उन्मूलन हेतु साक्षर नहीं शिक्षित होना होगा। कहा कि हमारी प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान है। कहा की गरीबी से निकले नेताओं ने गरीबों को मिटाने हेतु कुचक्र रचा।
विज्ञापन
देश कभी भी परिवारवादी समाजवादियों को माफ नहीं करेगा। कहा की हम सालों भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु संघर्ष करते रहते हैं। देश को विश्व के मानचित्र पर पुनः स्थापित करने की जिम्मेवारी हम युवाओं की है और उसके लिए हमे आगे आना होगा। इन्होने संकल्प लिया है कि पूरे देश का दौरा कर युवाओं को संगठित करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर अभिराम त्रिपाठी, निखिल पांडेय, शिवपाल यादव, अजय ओझा, पप्पू यादव, बैजू राय, मोहन सिंह, आदित्य चौबे, राजीव राय अप्पू, सत्येंद्र सिंह अप्पू आदि उपस्थित रहे।