फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   National Anthem resonates at the Collectorate on Independence Day; families of 11 freedom fighters honored.

Ballia News: स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, 11 सेनानी परिवार हुए सम्मानित

Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
National Anthem resonates at the Collectorate on Independence Day; families of 11 freedom fighters honored.
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में सेनानी आश्रितों को सम्मानित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर - फोटो : Self
बलिया। 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस दौरान आजादी के संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि बलिया की धरती का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान रहा है। आह्वान किया कि वे तिरंगे की आन, बान और शान को कभी झुकने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थित सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्कूल के छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी ओमवीर सिंह व विकास भवन पर सीडीओ आलोक कुमार, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, जिला पंचायत भवन पर प्रशासन आनंद चौधरी, जिला पूर्ति कार्यालय देवमणि मिश्रा, जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय मनोज कुमार मिश्रा, बीएसए कार्यालय मनीष कुमार सिंह, आबकारी विभाग पर विजय कुमार शुक्ल, वीर लोरिक स्टेडियम में क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव एवं समस्त विभागों व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडात्तोलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------

-आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह
-11 स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का सम्मान, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

------------------------------------
शहर में तिरंगा यात्रा की रही धूम, बाइक से युवाओं की निकली टोली
शहर में तिरंगा यात्रा की धूम मची रही। युवाओं की अलग-अलग जगहों से टोली तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति का संदेश दिया। शहर के रामपुर, बहादुरपुर, कदम चौराहा, जगदीशपुर, बिशुनीपुर, जापलिनगंज आदि मोहल्लों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवा हाथ में तिरंगा लिए बाइकों से सड़क पर भारत माता की जयघोष करते रहे। स्वायं सेवी स्ंस्थानों की तरफ से भी बाइक जुलूस निकाला गया।
----------------------------------------
जेएनसीयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। कुलपति ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि अपने कर्तव्यों का बोध भी कराती है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि अपने राष्ट्र को ज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, तकनीक और मानवीय मूल्यों के माध्यम से सशक्त बनायेंगे। विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप तैयार करना विश्वविद्यालय का दायित्व है। इस दिशा में हम विश्वविद्यालय में नये प्रोफेशनल और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और असफलता से कभी न डरने का संदेश दिया। इस अवसर पर नशामुक्त युवा और विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत हुए स्लोगन, पोस्टर, बैनर, निबंध, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा दीक्षोत्सव के अन्तर्गत हुए काव्य लेखन, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में एनसीसी के कैडेटों ने कुलपति को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इस मौके पर कुलसचिव एसएल पाल, सहायक कुलसचिव जे एन मिश्र, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. विनीत सिंह के साथ परिसर के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed