फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nari Shakti is busy preparing the tricolor for every house, will make 3.85 lakh flags

Ballia News: हर घर के लिए तिरंगा तैयार करने में जुटी नारी शक्ति, 3.85 लाख झंडे बनाएंगी

Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti is busy preparing the tricolor for every house, will make 3.85 lakh flags
बलिया। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं। जिले के 17 ब्लाक में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसमें जुटी हैं। झंडे की सिलाई में वे न केवल हुनर दिखा रही हैं, बल्कि राष्ट्रप्रेम भी बुन रही हैं। धागा कातने से लेकर सिलाई, प्रेसिंग और पैकिंग तक का सारा कार्य महिलाएं स्वयं कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 105 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा अभियान में 3.85 लाख तिरंगा तैयार कर देंगी। 12 अगस्त तक तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्लाॅक स्तर पर जमा होने के बाद सचिव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान में जिले के 940 ग्राम पंचायतों में 3.85 लाख घरों पर फहराया जाएगा। तिरंगा को तैयार करने में समूह की 408 महिलाएं लगी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर निकायों में तैयार किए जा रहे 55 हजार झंडे : ग्रामीण क्षेत्र के अलावा नगर निकायों में अलग से तिरंगा बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आठ समूह की महिलाएं 55 हजार झंडे तैयार करेंगी। नगर निकायों में तैयार करने के लिए समूह की 80 महिलाएं लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत: रोजगार के उपायुक्त ओम प्रकाश यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा तैयार करने में जुटी हैं। ब्लाॅक के माध्यम से सभी तिरंगों को गांवों में मुफ्त में वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

तिरंगा बनाना गौरव की बात, मुनाफा तो मात्र चार रुपये : लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह डिहवा की अध्यक्ष सुनीता राजभर ने बताया कि उनके समूह को 5 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है। एक झंडा बनाने में कपड़े सहित सिलाई की कीमत 16 रुपये आते हैं लेकिन तिरंगा बनाना गौरव की बात है। एक झंडे पर चार रुपये की कमाई होगी। सावित्रीबाई स्वयं सहायता समूह सुल्तानपुर की अध्यक्ष रंजू देवी का कहना है कि उनके समूह को दो हजार झंडा तैयार करने हैं। एक झंडे की कीमत 20 रुपये है। जय मां काली स्वंय सहायता समूह बड़सरा सलेमपुर की अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि उनके समूह को दो हजार झंडा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दशा में सरकार का यह उचित कदम है। ठाकुर बाबा स्वंय सहायता समूह सुपापाली की अध्यक्ष किरन ने बताया कि उनको तीन हजार तिरंगा झंडा तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed