फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narahi's chutney fair did not take place

नहीं लगा नरही का चटनियां मेला

Sat, 20 Nov 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Narahi's chutney fair did not take place
नरहीं। कार्तिक पूर्णिमा पर दशकों से लगने वाला चटनियां मेला इस वर्ष नहीं लगा। इसे लेकर लोगों में मायूसी देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल कोरोना काल में भी यह मेला लगा था, लेकिन फूड प्वाइजनिंग के मामले में दो चाट के दुकानदारों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसी वजह से इस साल दुकानदारों ने नरहीं गांव के पूरब मगई नदी के तट पर लगने वाले मेले से मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन

नरहीं गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक सर्वदेव राय ने बताया कि नरहीं गांव में मगई नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद मेले में झूला से लेकर हर तरह की दुकानें लगती थीं। निकट के कोट अंजोरपुर, मिल्की, मठिया, रामपुर, इच्छा चौबे का पूरा, शाहपुर बभनौली, बैरिया, नरहीं, कर्णपुरा, सोवंथा आदि गांवों के लोग भारी संख्या में चटनियां मेला में जुटते थे। यह मेला लगातार पांच दिन तक चलता था, लेकिन दुर्भाग्य की नरहीं गांव में लगने वाला मेला इस साल नहीं लगा है, जो चिंता की बात है। पूर्व अध्यापक शिवकुमार राय, अमरदेव राय, अनंत प्रसाद राय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन बलिया में लगने वाले ददरी मेले के दिन से नरहीं गांव का मेला भी शुरू हो जाता था। हमलोग जब छोटे थे, तब पांच दिन तक मेले का खूब आनंद उठाते थे। नरहीं ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान के कहा कि अगले साल से नरहीं में पुन: मेला लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed