फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narada Rai's increased real estate

नारद राय की बढ़ी अचल संपत्ति

Fri, 11 Feb 2022 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Narada Rai's increased real estate
पूर्व मंत्री एवं बलिया नगर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी नारद राय भले ही काफी समय से सत्ता से दूर रहे हों, लेकिन उनकी चल के साथ ही अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। पति-पत्नी दोनों करोड़पति हैं। साथ ही आभूषणों के साथ हथियार के भी शौकीन है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र के अनुसार नारद राय की चल संपत्ति 1.22 करोड़ है और उनकी पत्नी की 42.16 लाख है। पिछले चुनाव में उनकी चल संपत्ति 1.25 करोड़ और पत्नी की 29.14 लाख थी। इस बार उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 7.25 करोड़ और पत्नी की 3.89 करोड़ बताई है। पिछले चुनाव में उनके पास 5.60 करोड़ और पत्नी के पास दो करोड़ की अचल संपत्ति थी। नारद राय के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास 380 ग्राम तो पत्नी के पास 550 ग्राम सोना है। एमएससी की शिक्षा प्राप्त नारद राय के पास एक पिस्टल भी है।
विज्ञापन

शिवदास भी करोड़पति
बलिया नगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शिवदास वर्मा उर्फ मदन वर्मा भी करोड़पति है। उनके साथ लगभग तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 29.20 लाख और पत्नी के पास 29.61 लाख की चल संपत्ति हैं। चलने के लिए सफारी गाड़ी है। बांसडीह से बसपा प्रत्याशी मानती राजभर ट्रैक्टर, बाइक के आभूषणों की स्वामी हैं। उनके ऊपर एक मुकदमा भी दर्ज है। 28.75 लाख की चल और 47.50 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed