फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Names are being deleted from Bihar's voter list under BJP's pressure: Ajay

भाजपा के दबाव में बिहार की मतदाता सूची से काटे जा रहे नाम : अजय

Tue, 19 Aug 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Names are being deleted from Bihar's voter list under BJP's pressure: Ajay
कांग्रेस कार्यालय परिसर में पत्रकारों को संबो​धित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। वी​ड
बलिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के जरिये बिहार में योजनाबद्ध तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। ये काम भाजपा के दबाव में किया जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी सड़क पर निकले हैं। मतदाताओं के नाम नहीं काटने देंगे।
विज्ञापन




वह मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महागठबंधन है। कांग्रेस के साथ आरजेडी, वीआईपी, कम्युनिस्ट पार्टी काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी, इस बार उससे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कम पर नहीं लड़ेगी। सवाल सीटों का नहीं है, बिहार को बचाना है। चुनाव आयोग से राहुल गांधी मतदाता सूची, सीसीटीवी फुटेज मांग रहे हैं, लेकिन आयोग नहीं दे रहा है। क्योंकि उन लोगों ने चोरी की और कराई है। बिहार में जन स्वराज पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशाेर ने 2014 में मोदी के लिए काम किया था। अमित शाह के कहने से प्रशांत किशाेर को जनता दल यू का पदाधिकारी बनाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed