फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Name haircut on principal charge

प्रधान पर नाम कटवाने का आरोप

Thu, 24 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Name haircut on principal charge
बेलहरी ब्लाक के जवहीं दियर के ग्रामीणों ने गुरुवार को सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान पर एक ही बिरादरी के सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया। मांग की कि वोटर लिस्ट से कटे मतदाताओं का नाम सूची में तत्काल जोड़ा जाए। ताकि सही लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


ज्ञापन में इस बात का उल्लेख है कि ब्लाक अंतर्गत कर्मचारियों की मिलीभगत से यादव समाज के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटवा दिया गया है। इस कारण सैकड़ों मतदाता मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। आरोप है कि पूर्व में भी प्रधान कर्मचारियों के सहयोग से ऐसा कृत्य कर चुके हैं।
विज्ञापन


मांग की कि वोटर लिस्ट से कटे मतदाताओं का नाम तत्काल जोड़ा जाए। इस मौके पर दरोगा यादव, प्रभुनाथ यादव, रामनाथ, दीनानाथ, गोरख, लाला, नंदलाल, राजनाथ, संदीप, संतोष आदि रहे। इस बाबत सदर एसडीएम रामानुज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed